स्पेशल ट्रेन संख्या 06233 में बंगलुरू से पहुंचे 81 श्रमिक, रेलवे की ओर से यात्रियों को उपलब्ध कराया गया फूड पैकेट, पानी एवं बच्चों के लिए दूध

City: Dhanbad | Date: 22/06/2020
1191

समय न्यूज़ 24 डेस्क

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में धनबाद के 2 सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 81 श्रमिक बंगलुरू से चली स्पेशल ट्रेन संख्या 06233 से धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। प्लेटफार्म पर उन्हें फूड पैकेट और पानी उपलब्ध कराया गया। बाहर निकलते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 10 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

स्पेशल ट्रेन से धनबाद, साहेबगंज और जामताड़ा के दो-दो, बोकारो के 10, गिरिडीह के 22, हजारीबाग के 19, चतरा और दुमका के पांच-पांच, गोड्डा के 7, देवघर के 6 तथा पाकुड़ का एक श्रमिक धनबाद पहुंचे।

जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी, धनबाद, गिरिडीह और हजारीबाग के लिए जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी तथा बोकारो, देवघर और चतरा के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र की संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी।

बंगलुरू से चली स्पेशल ट्रेन संख्या 06233 जब धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची तब पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्रा और सीनियर डीसीएम श्री अखिलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर  ट्रेन के लगभग 1620 यात्रियों को फूड पैकेट (पूरी, सब्जी और केला), पानी की 2 बोतल एवं बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया गया।

ट्रेन के स्टेशन पर रूकते ही सीटीआई श्री के.के. ओझा, सीआईटी श्री विकास कुमार, सीआईटी श्री एस.एन. झा, श्री कुमार गौरव, श्री रंजीत कुमार, श्री एम.के. शर्मा, श्री नीरज सिंह, श्री एन बागला, श्री एस.के. सिन्हा, श्री एस.पी. सिंह, श्री नवीन कुमार और उनकी टीम ने हर कोच के यात्रियों को फूड पैकेट और पानी उपलब्ध कराया। साथ ही जिस-जिस कोच में छोटे बच्चे थे उन्हें दूध उपलब्ध कराया गया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025