हार गई जिंदगी का जंग रेखा देवी,आज सुबह 4 बजे रांची रिम्स में ली अंतिम सांस,पावर और पैसे की हुई जीत

City: Dhanbad | Date: 23/06/2020
1193

रेखा देवी के सास और बगोदर के स्थानीय विधायक और पुलिस के साथ सांठगाठ से रेखा देवी पर दबाव बना कर  बयान में यह कहलवाया गया कि वह गैस के चूल्हे से जली है सोचने वाली बात यह है कि खाना बनाने के समय गैस के चूल्हे से रेखा 95% कैसे जली घर के सदस्य कहां थे क्यों नहीं बचाया गया और बचाने के क्रम में क्यों नहीं किसी का हाथ जला विचार करने की बात है आज लड़की के घर वाले गरीबी के कारण इस केस में रेखा देवी को न्याय नहीं मिल सकेगा पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है लेकिन स्थानीय विधायक और पुलिस के मदद से कौशल्या देवी को बहुत राहत है

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुरची गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा और ललिता देवी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर और बाँझपन का आरोप लगाकर जिंदा जलाया रांची रिम्स में चल रहा था इलाज  आज सुबह हो गई उसकी मौत

धनबाद जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली रेखा देवी उर्फ लाली की शादी 17 वर्ष पूर्व गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव के रहने वाले अशोक विश्वकर्मा से यथा संभव  दहेज  देकर हुआ था उसके बाद चार-पांच सालों तक उसे ठीक से रखा गया उसके बाद उसे और दहेज लाने को बोला गया रेखा देवी को कहा गया कि अपने मां बाप से 50 हज़ार और एक मोटरसाइकिल मांगा और बोला कि शादी के समय तेरे मां-बाप ने बहुत ही कम दहेज दिया था लेकिन रेखा देवी ससुराल के परिवार वालों से कहती रह गई कि मेरे मां-बाप बहुत ही गरीब हैं मेरे घर वाले लोग और दहेज नहीं दे सकते हैं इस बात को लेकर रेखा देवी को हमेशा मारपीट मानसिक प्रताड़ना देने लगे और दूसरी तरफ शादी के बाद वाह मां नहीं बन पाई जिस कारण भी उसे प्रताड़ित किया जाता था शादी के 17 साल में एक बार वह गर्भधारण भी किया लेकिन बच्चा 9 महीने के बाद मृत पाया गया इन सभी बातों को लेकर घर परिवार के लोग उसे प्रताड़ित और मारपीट बराबर करते रहें मां नहीं बनने के कारण उसने अपनी गोतनी की बेटी को गोद लिया उसे चार-पांच सालों तक लाड प्यार से पाला पोसा लेकिन उसकी गोतनी और उसके ससुराल वालों ने उसे भी छीन लिया इन सभी बातों को लेकर गांव में कई बार मीटिंग भी हुआ और फिर एक षड्यंत्र रच कर 18. 6 .2020 को रेखा देवी को बुरी तरह से मारा पीटा गया और उसके बाद उसे जान मारने की नियत से रेखा को  आग लगा दिया जिस कारण वह 90% से ज्यादा जल गई और जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी आज सुबह उसकी मौत हो गई उसकी मां ललिता देवी ने बगोदर थाना को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है जिसमें उसने कहा है कि इस षड्यंत्र के तहत मेरी बेटी को इस स्थिति में पहुंचाने वाले लोग इसमें रेखा देवी के पति अशोक विश्वकर्मा उसकी सास कौशल्या देवी देवर भीम विश्वकर्मा देवर अर्जुन विश्वकर्मा और देवर के दोनो पत्नियां और उसका भागना पप्पू विश्वकर्मा भी इस षड्यंत्र में शामिल है.

बताया जाता है कि कौशल्या देवी जो रेखा देवी की सास है वह माले पार्टी का महिला नेत्री है और वह अपनी पहुंच ऊपर तक रहती है और इस मामले को रफा-दफा करने के लिए खाखी और खादी जोर लगा कर मामले को उल्टा कर लड़की से अपने पक्ष में बयान दिलवा दी. लड़की का नेहरा गोविंदपुर के कुरची गांव में है और उसके पिता मजदूरी कर अपने घर परिवार चलाते हैं वह अत्यंत गरीब परिवार से हैं जिस कारण उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है.

लड़की के माँ ललिता देवी ने बताया कि आज बगोदर पुलिस इस मामले को लेकर लड़की का बयान लेने के लिए रांची रिम्स गई हुई है, और पुलिस और मेरी बेटी के पति के दबाव के कारण लड़की का बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025