झारखंड में 3 और IPS अधिकारियो समेत 7 IPS अधिकारियों का तबादला, रांची SSP अनीष गुप्ता बने जैप-1 कमांडेंट

City: Dhanbad | Date: 02/07/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद/रांची । झारखंड में गुरूवार को कुल 7IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. पहले 4IPS अधिकारियों की सूची जारी हुई थी. फिर अब 3 और IPS अघिकारियों की सूची जारी की गयी है. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है. रांची एसएसपी अनीष गुप्ता का तबादला करते हुए कमांडेंट जैप 1 के पद पर पदस्थापित किया गया है. स्पेशल ब्रांच के एडीजी आरके मल्लिक को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के एमडी के पद पदस्थापित किया गया.

कौन कहां गये

आरके मल्लिक - अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अनीश गुप्ता – वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कमांडेंट जैप 1 के पद पर पदस्थापित किया गया है.

शिवानी तिवारी - कमांडेंट जैप 1 को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा झारखंड  रांची पद पर पदस्थापित किया गया है.

इससे पहले आज 4IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था

मुरारी लाल मीणा - अपर पुलिस महानिदेशक अभियान झारखंड रांची (अतिरिक्त प्रभार, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

राजकुमार लकड़ा - पुलिस उप महानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सुरेंद्र कुमार झा - पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अमित रेनू - पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है ।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026