धनबाद स्वच्छता पखवाड़ा के तीसरे दिन चलाया गया विशेष अभियान गांधी नगर और हिरक स्क्वायर कंटेनमेंट जोन को किया गया सैनिटाइज

City: Dhanbad | Date: 03/07/2020
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर 15जुलाई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनिश, सिंदरी में सुश्री मिना मिंज, झरिया में श्री कुनाल कुमार सिंह, कतरास में श्री प्रेम प्रकाश, छाताटांड में श्री रितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत वार्ड 29के बैंक कॉलोनी, जयप्रकाश गली नंबर 6, वार्ड 27के लिंडसे क्लब, वार्ड 21के चंद्र विहार कॉलोनी, सूर्य विहार कॉलोनी, हंस विहार कॉलोनी, वार्ड 31में रिफ्यूजी मार्केट, वार्ड 33में कलाली रोड, वार्ड 23में शिवम कॉलोनी, वार्ड 30में दुहाटांड सामुदायिक शौचालय, गोपाल नगर कॉलोनी, वार्ड संख्या 20में सामुदायिक शौचालय, काली मंदिर रोड, वार्ड 32में शक्ति मंदिर के पास, वार्ड 24में ब्लाइंड स्कूल सहित विभिन्न वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नाली - नालों की साफ सफाई की गई। सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

 

साथ ही कतरास के वार्ड संख्या एक से लेकर 8तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें लाला टोला, गांधी चौक, चौहान गली 6नंबर, राजा तालाब, राजस्थानी धर्मशाला, काली मंदिर, चौहान बस्ती, सूर्य मंदिर के पास, मेन रोड, मुस्लिम धौड़ा, अंगार पथरा सहित अन्य स्थानों पर साफ सफाई की गई। सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर एवं कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

अभियान के तहत कंटेनमेंट जोन बनाए गए गांधी नगर तथा हिरक स्क्वायर अपार्टमेंट को भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025