धनबाद के 50 वें उपायुक्त के रूप में उमा शंकर सिंह ने किया पदभार ग्रहण

City: Dhanbad | Date: 15/07/2020
1265

समय न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद
सबकी सहभागिता से कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोका जाएगा - उपायुक्त
 उमा शंकर सिंह ने आज संध्या धनबाद के 50वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त श्री अमित कुमार से पदभार ग्रहण किया।
 
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इसको रोकना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धनबाद आने से पूर्व उन्होंने इस संबंध में समीक्षा की और पाया कि निवर्तमान उपायुक्त श्री अमित कुमार के नेतृत्व में टीम धनबाद ने कोरोना को काबू में करने के लिए बेहतरीन काम किया गया है। उसी काम को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया की सहभागिता सुनिश्चित करके और विशेष रणनीति के तहत काम किया जाएगा। जिससे पेनडेमिक के प्रति लोग जागरूक हो और कोरोना के संक्रमण से बच सके। उम्मीद है कि इसमें सफलता प्राप्त होगी।
 
पदभार ग्रहण के समय उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री संजय कुमार भगत, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, एनडीसी श्री अनुज बांडो, निबंधन पदाधिकारी, धनबाद श्वेता कुमारी, निबंधन पदाधिकारी गोविंदपुर, ट्रेज़री ऑफिसर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026