धनबाद में बीकेटी टायर और कृष्णा इंडस्ट्रीज की ओर से मीडियाकर्मियों के बीच मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

City: Dhanbad | Date: 24/07/2020
1193

समय न्यूज़ 24

धनबाद: जिले में मीडियाकर्मी भी कोरोना वॉरियर्स की तरह कार्य कर रहे हैं. फील्ड में समाचार संकलन करने के दौरान मीडियाकर्मियों को संक्रमण का खतरा मंडराते रहता है. पिछले दिनों कुछ मीडियाकर्मी पॉजिटिव होने के कोविड अस्पताल से ठीक होकर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं. लेकिन चिंता की लकीरें अब भी मौजूद हैं. इसी के मद्देनजर मीडियाकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए आज बीकेटी टायर और कृष्णा इंडस्ट्रीज की ओर से जिले के रणधीर वर्मा चौक पर हैंड सेनेटाइजर और मास्क का वितरण किया गया.

करीब 200 पीस मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कंपनी की ओर से किया गया है. कंपनी के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर और पुलिस की तरह ही मीडियाकर्मी भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहें हैं. कोरोना काल में फेक न्यूज और अफवाहों से बचाने की जिम्मेदारी मीडियाकर्मियों ने अपने कंधो के ऊपर ले रखी है. ऐसे में मीडियाकर्मियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सुरक्षित रहने के साथ ही आम जनमानस भी संक्रमण से सुरक्षित रहे इसकी कामना कंपनी के पदाधिकारियों ने की है.466 पहुंची संक्रमितों की संख्याकोरोना धनबाद जिला में विस्फोटक रूप ले चुका है. जिला के कतरास इलाके में एक परिवार को कोरोना ने तहस-नहस कर दिया. महज 15 दिन के भीतर परिवार के 6 सदस्य की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे कोयलांचल में हड़कंप मचा हुआ है. जिला में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 466 है. इसमें से 185 कोरोना वायरस के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उनको घर भेज दिया गया है. वहीं, जिला में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, धनबाद में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 281 है. झारखंड की बात करें तो झारखंड में गुरुवार को कुल 489 मामले आए हैं. राज्य में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 3,927 हो गई है. कोरोना के कुल मामले 7,250 हो गए हैं. इनमें कुल 3,254 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं. वहीं राज्य में कोरोना से अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, जिले में 20 जुलाई को बाघमारा बीसीसीएल हॉस्पिटल कॉलोनी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था. पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से कॉलोनी में रहने वाले लोग और आसपास के लोग डरे हुए हैं.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025