4 महिला , 8 पुरुष ने दी कोरोना को मात, कोविड 19 अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

City: Dhanbad | Date: 30/07/2020
1193

समय न्यूज़ 24 धनबाद

कैंसर पीड़ित महिला ने 13 दिन में, गंभीर किडनी रोग से ग्रसित महिला ने 14 दिन में दी कोरोना को मात

बृहस्पतिवार को 12 व्यक्ति कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। सभी को कोविड-19 अस्पताल (सेन्ट्रल अस्पताल) से डिस्चार्ज किया गया। स्वस्थ होने वालों में 4 महिला और 8 पुरुष शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज देर शाम कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से 12 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। सभी को उनके घर भेज दिया गया है और वे 14 दिनों तक होम कोरेंटिन में रहेंगे।कोरोना को मात देने वालों में कैंसर रोग से ग्रसित एक 64 वर्षीय महिला थी। उन्होंने 13 दिन में कोरोना वायरस को मात दी। वहीं गंभीर किडनी रोग से ग्रसित 66 वर्षीय महिला ने 14 दिनों में कोरोना को मात दी।

उपायुक्त ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। धनबाद में कोरोना मरीजों का अच्छे से उपचार किया जा रहा है। गंभीर रोग से ग्रसित मरीज भी स्वस्थ हो रहे हैं। उपायुक्त ने लोगों से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अति आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने, बाहर निकलते समय मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने, बारंबार घर से बाहर निकलने की आदत को बदलने, एक बार बाहर निकलने पर दो-तीन दिनों का सामान एक साथ खरीदने, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं को मेडिकल आवश्यकताओं को छोड़ कर, घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी को हेल्थ किट प्रदान की गई। नोडल पदाधिकारी डॉ अलोक विश्वकर्मा ने सभी को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाइयां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। मौके पर डॉ अभिषेक भी उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025