धनबाद उपायुक्त ने किया एसएसएलएनटी अस्पताल को अधिग्रहित, संक्रमित गर्भवती माताओं एवं बहनों का होगा इलाज

City: Dhanbad | Date: 01/08/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) अस्पताल को कोविड-19 से संक्रमित गर्भवती माताओं एवं बहनों के उपचार के लिए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अधिग्रहित किया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल), डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (पीएमसीएच) तथा टाटा अस्पताल, जामाडोबा में उपचार किया जा रहा है। गर्भवती माताओं एवं बहनों के लिए शहर के बीच में स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल उपयुक्त स्थल है। इसलिए इस अस्पताल को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 65 के तहत तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अधिग्रहित किया है।

इस अस्पताल को 48 घंटे के अंदर इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) नई दिल्ली, के निर्देशानुसार डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में तैयार करने का आदेश दिया है। यहां संक्रमित गर्भवती माताओं एवं बहनों के उपचार किया जाएगा।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026