धनबाद में बीसीसीएल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू उपायुक्त ने मरीजों से बात कर बढ़ाया उनका हौसला

City: Dhanbad | Date: 07/08/2020
1191

समय न्यूज़ 24 धनबाद

उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने आज बीसीसीएल के भूली अस्पताल तथा सदर अस्पताल में अपने आवासीय कार्यालय से टेलीकॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों से बात की। उन्होंने अस्पताल में कोरोना का उपचार करा रहे मरीजों का हालचाल पूछा। उनसे बातचीत की। अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में पृच्छा की। मरीजों का मनोबल बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही डॉक्टरों की परामर्श का पालन करने, नियमित योगाभ्यास करने, हमेशा सकारात्मक सोच रखने तथा दृढ़ आत्मविश्वास के साथ रहने की सलाह दी।

उपायुक्त ने मरीजों को आश्वस्त किया कि टेलीमेडिसिन सर्विस के द्वारा उन्हें अच्छे चिकित्सकों से परामर्श मिलेगा। जो चिकित्सक अधिक आयु के हैं एवं चलने फिरने में असमर्थ है वे भी मरीजों को स्वस्थ होने के लिए परामर्श देंगे। दोनों अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने से वहां भर्ती मरीजों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल दास, आईडीएसपी के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर एस एम जफरुल्लाह भी उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त को उपायुक्त ने संक्रमित मरीजों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल, क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली, बीसीसीएल अस्पताल भूली तथा निरसा पॉलिटेक्निक में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन तत्काल स्थापित करने का आदेश दिया था। इसी कड़ी में आज बीसीसीएल अस्पताल भूली तथा सदर अस्पताल में यह सेवा शुरू हो गई। शीध्र अन्य अस्पतालों में भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025