टुंडी में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन,टुंडी के भल पहाड़ी स्थित जंगल में था फेक्ट्री

City: Dhanbad | Date: 08/08/2020
1192

समय न्यूज़ 24 धनबाद

टुंडी थाना क्षेत्र के डीएसपी हिमांशु मांझी और उत्पाद पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को टुंडी थाना क्षेत्र के भल पहाड़ी स्थित गांव में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।भल पहाड़ी गांव से सटे जंगल में सिद्धो हेम्ब्रम के घर मे यह फैक्ट्री चल रही थी।छापामारी में वहां नकली शराब बनाने के कई साजो-सामान मिले। पुलिस को देख संचालक सिद्धो हेम्ब्रम समेत अन्य भाग निकले। पुलिस ने मौके से 27 लीटर नकली विदेशी शराब , 50 लीटर स्प्रिट के अलावे रॉयल स्टेग , आरसी की खाली बोतल , रैपर आदि समेत अन्य उपकरण बरामद किए।उत्पाद पुलिस के मुताबिक सिद्धो हेम्ब्रम के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया एसएसपी अखिलेश बी वॉरियर एव सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देशानुसार टुंडी थाना क्षेत्र के डीएसपी 2 हिमांशु मांझी के नेतृत्व में टुंडी पुलिस एवं उत्पाद पुलिस की टीम गठित कर छापामारी कर मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025