धनबाद में 4 महिला सहित 55 लोगों ने जीता कोरोना से जंग जामाडोबा से 23, कैथ लैब से 20, कोविड-19 अस्पताल से 8, सदर अस्पताल से 4 हुए डिस्चार्ज

City: Dhanbad | Date: 08/08/2020
1193

समय न्यूज़ 24 धनबाद

शनिवार को जिले के चार अलग-अलग अस्पतालों से 55 लोगों ने कोरोना के विरुद्ध जंग को जीता। स्वस्थ हुए सभी मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें बलियापुर थाना क्षेत्र का एक बंदी भी शामिल है।इस संबंध में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज 55 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। यह एक सकारात्मक खबर है। उन्होंने बताया कि जामाडोबा अस्पताल से 23, पीएमसीएच के कैथ लैब से 20, कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से 8 तथा सदर अस्पताल से चार लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों के होम कोरेंटिन के लिए एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया है।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी को हेल्थ किट प्रदान की गई।

कोविड 19 अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ राजेश कुमार तथा अन्य डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर के नोडल पदाधिकारियों ने स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के बाद घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाइयां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025