धनबाद कोयलांचल में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

City: Dhanbad | Date: 19/08/2020
1193

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं. इस बार अपराधियों ने दुस्‍साहस का परिचय देते हुये दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी. बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता सतीश सिंह को समीप से गोली मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीरावस्‍था में उन्‍हें इलाज के लिए पीएमसीएच में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. बैंकमोड़ के मटकुरिया में बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के नजदीकी सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या, शूटर सीसीटीवी फुटेज में कैद.

धनबाद शहर के मटकुरिया में बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे भाजपा नेता सतीश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। बाइक सवार दो अपराधी मटकुरिया पहुंचे और सतीश के सिर पर नजदीक से गोली दाग दी। इसके बाद अपराधी भाग निकले। सतीश को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राज सिन्हा  पीएमसीएच पहुंचे। धनबाद के विधायक राज सिन्हा के सतीश काफी नजदीकी थे। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केंदुआ मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष थे सतीश

बुधवार को करीब तीन बजे भाजपा केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सतीश सिंह एक बोलेरो से मटकुरिया मुख्य सड़क पर उतरे थे। यहां से वे पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए विकास नगर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक रुकते ही पीछे बैठा युवक मोटरसाइकिल से उतर गया और सतीश के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश जमीन पर गिर गए और काफी खून निकलने लगा। इस बीच बाइक सवार दोनों युवक विकास नगर के रास्ते फरार हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और सतीश को पीएमसीएच ले जाया गया। पीएमसीएच में मृत घोषित कर दिया गया। सतीश को सिर्फ एक गोली सिर में लगी है।

 

सीसीटीवी मे कैद हुए अपराधी

विकास नगर मुख्य सड़क पर जहां घटना हुई है, वहां सामने के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरा में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर बैठा है जबकि दूसरा जो सफेद र्शट, काली टोपी और मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए है। सतीश सिंह पर गोली चला रहा है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार विकास नगर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आउटसोर्सिंग विवाद को केंद्र में रख पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने सतीश सिंह हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। कुस्तौर इलाके में आउटसोर्सिंग कंपनियां बीसीसीएल के लिए कोयला खनन का काम करती हैं। आए दिन विवाद होता रहता है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025