अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी अभ्यर्थियों को सरकार से वार्ता को धनबाद झामुमो से मिला आश्वासन

City: Dhanbad | Date: 30/09/2020
1264

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी के अभ्यर्थियों को सरकार से वार्ता को धनबाद झामुमो जिला सचिव पवन महतो एवं बसंत महतो से मिला आश्वासन.

धनबाद के विज्ञापन संख्या 3/2017के तहत कुल 1068पदों पर चयन करने हेतु दिसंबर 2017में विज्ञापन निकाला गया जिसमें अंतिम रूप से 735 अभ्यर्थियों का चयन हुआ. जिसका अंतिम मेघा सूची 26 नवंबर 2018 को प्रकाशित किया गया इसके बाद थाना वेरिफिकेशन, मेडिकल, विभागीय बांड भरवाया गया, सारी प्रक्रिया सितंबर 2019तक अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का करवा लिया गया. प्रशिक्षण में भेजने हेतु होमगार्ड ऑफिस धनबाद में सूची भी लगा दिया गया. अभ्यर्थियों की सूची लगाने के बाद आजसितंबर 2020खत्म होने को है परंतु सभी अभ्यर्थियों को बुनियादी प्रशिक्षण नहीं करवाया जा रहा है. सभी अभ्यर्थी डीसी धनबाद, एडीएम धनबाद, डीएसपी धनबाद हेड क्वाटर 2,धनबाद मुख्यालय होमगार्ड, डीजीपि रांची से भी मिलकर अपनी बात से अवगत करा चुके हैं, परंतु प्रशिक्षण में क्यों नहीं भेजा जा रहा है इसका जवाब किसी के पास नहीं है. सभी अभ्यर्थियों की आर्थिक स्तिथि बहुत ही दयनीय है सभी का अपना घर भी चलाना मुश्किल हो गया है. पैसे के अभाव में सभी के घरों का हालत खस्ता हो गया है और दिन-ब-दिन खराब होते जा रहा है. बहाली प्रक्रिया 3 साल से प्रक्रियाधीन है. सभी चयनित अभ्यर्थियों का जल्द से जल्द बुनियादी प्रशिक्षण करवाया जाये इसके लिए आंदोलन किया जा रहा है.

 

धरना दे रहें धनबाद गृह रक्षा वाहिनी के नव चयनित अभ्यर्थियों को टुंडी विधायक के भाई बसंत महतो एवं धनबाद झामुमो जिला सचिव पवन महतो ने  आश्वासन देते हुए कहा है की आप सभी की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुचाने का काम करेंगे .

 

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026