धनबाद में आरटीई के तहत मान्यता के लिए निजी विद्यालयों से प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 19/10/2020
1193

समय न्यूज़ 24 एडमिन 

उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में आरटीई के तहत मान्यता के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 92 निजी विद्यालयों से प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान विद्यालय के स्थापना के लिए भूमि निबंधन की स्थिति, कमरों की संख्या, भवन का नक्शा की स्वीकृति, विद्यालय में प्रबंधन समिति, शिक्षकों की संख्या एवं शैक्षणिक अहर्ता, खेल का मैदान एवं अन्य गतिविधि हेतु कुल भूमि, पेयजल एवं अग्निशमन की सुविधा, विद्यालय के नाम से सावधि जमा राशि सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
विद्यालय की भूमि के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालय संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी से सत्यापित करा कर भूमि के कागजात उपलब्ध कराएंगे। अग्निशमन सुविधा के लिए उन्होंने अग्निशमन विभाग को सभी विद्यालयों को एक चेक लिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विभाग द्वारा विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर योग्य विद्यालयों को 15 से 20 दिन के अंदर एनओसी प्रदान करें।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यालयों को मान्यता प्रदान करने के लिए सरकार की नियमावली का पालन किया जाएगा। 
बैठक में माननीय विधायक निरसा श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता ने बीसीसीएल तथा ईसीएल द्वारा दान में मिली भूमि पर संचालित विद्यालयों को एनओसी के दायरे में रखने का अनुरोध किया। माननीय सांसद धनबाद श्री पशुपतिनाथ सिंह के प्रतिनिधि श्री नितिन भट्ट एवं माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो के प्रतिनिधि श्री पवन महतो ने भूली स्थित डी-नोबिली स्कूल द्वारा जमीन अतिक्रमण के संबंध में उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया।
बैठक के दौरान बीपीएल कोटा में 25% नामांकन को लेकर भी चर्चा की गई। इस पर उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद सभी निजी विद्यालयों के साथ विशेष बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक से योग्य विद्यालयों का मामला शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, माननीय विधायक निरसा श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता, माननीय सांसद धनबाद के प्रतिनिधि श्री नितिन भट्ट, माननीय सांसद गिरिडीह के प्रतिनिधि श्री प्रिंस शर्मा, माननीय विधायक झरिया के प्रतिनिधि श्री केडी सिंह, माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि श्री पवन महतो, माननीय विधायक धनबाद के प्रतिनिधि श्री मनोज मालाकार, माननीय विधायक बाघमारा के प्रतिनिधि श्री मनीष कुमार, माननीय विधायक सिंदरी के प्रतिनिधि श्री नवल सिंह चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री इंद्र भूषण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025