पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम एवं सप्तम चरण के अवसर पर तथा मतगणना की तिथि को घोषित किया गया शुष्क दिवस

City: Dhanbad | Date: 24/03/2021
1264

समय न्यूज़24 डेस्क
सचिव सह आयुक्त उत्पाद, झारखंड सरकार एवं निर्वाचन आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के आलोक में आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से कराने तथा चुनाव की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम अंतर्गत आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के प्रथम चरण एवं सप्तम चरण के अवसर पर तथा मतगणना के लिए निर्धारित तिथि 2 मई 2021 को शुष्क दिवस घोषित किया जाना है।
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि निर्देशानुसार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उक्त मतदान तिथियों, 27 मार्च 2021 एवं 26 अप्रैल 2021 एवं मतगणना के दिन, 2 मई 2021 को धनबाद जिला अंतर्गत संचालित सभी खुदरा उत्पाद दुकाने पूर्णतः बंद रहेंगी एवं किसी होटल, बार एवं रेस्तरां/क्लब या अन्य ऐसे प्रतिष्ठान में मदिरा की ना तो बिक्री की जा सकेगी और ना ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही भोजनालय, दुकान या किसी अन्य निजी अथवा सार्वजनिक स्थान पर कोई भी स्प्रिट युक्त मादक लिकर या वैसे ही प्रकृति का अन्य पदार्थ का ना तो विक्रय किया जाएगा और ना ही वितरण होने दिया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उक्त अधिनियम के उपबंधों एवं आयोग के निर्देश का उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो दोषी व्यक्ति को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी तथा इसके साथ-साथ किसी भी प्रकार का अनलाइसेंसड प्रेमिसेस में शराब के भंडारण हेतु लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026