बरटांड से तीन फर्जी रिकवरी एजेंट एसडीएम के हत्थे चढ़ा आरोपी कंपनी का एजेंट बता सिंदरी के परमेश्वर टुडू से मांग रहा था लोन की किस्त

City: Dhanbad | Date: 03/04/2021
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद :  शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बरटांड के समीप से तीन फर्जी रिकवरी एजेंट को दबोचा। पकड़े गए आरोपी गजराज एशोसिएट बजाज ऑटो कंपनी का रिकवरी एजेंट बता एक व्यक्ति से उनके बाइक का लोन के एवज में दस हजार 500 रु की क़िस्त अदा करने का दवाब बना रहे थे। 
क़िस्त की रकम नही देने पर उक्त तीनों आरोपी बाइक छीन कर भागने की कोशिश में थे तभी भुक्तभोगी परमेश्वर टुडू ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित किया। सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी पुलिस बल के साथ बर टांड पहुँचकर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उक्त आरोपियों ने उक्त कंपनी का एजेंट होने का कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। फिलवक्त तीनो आरोपियों को पुलिस हिरासत में धनबाद थाना भेज दिया गया है। भुक्तभोगी सिंदरी निवासी परमेश्वर टुडू ने बताया वे अपनी 8 साल कि बीमार भतीजी का इलाज कराने एसएन एमएम सीएच आये थे। 
घर वापसी के दरम्यान उक्त युवकों ने जबरन बाइक रुकवाकर लोन की क़िस्त की रकम देने का दवाब बनाने लगे। रकम नही देने पर जबरन बाइक ले जा रहे थे। परमेश्वर ने बताया उनकी बाइक की पूरी क़िस्त पूर्व में ही जमा कर चुके है बाउजूद किस्त की रकम मांगी जा रही थी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया शहर में फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लोगो को ठगे जाने की लगातार शिकायते मिल रही थी। आज पुनः इस तरह का मामला सामने आने पर फौरन कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026