गुप्ता सूचना पर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 08/04/2021
1192

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

झरिया के जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. धनबाद एसएसपी के निर्देश पर गुरुवार की देर शाम जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह बालू लाइन एवं गुप्ता टोला में छापेमारी कर लाखों रुपये की देशी और अंग्रेजी शराब के साथ रेपर, कच्चा स्प्रिट, खाली बोतल, ढ़क्कन, आदि सामग्री बरामद की गई है. छापेमारी के दौरान मिनी फैक्ट्री संचालक संतोष चन्द्रवंसी को भी जोड़ापोखर पुलिस ने हिरासत में लिया है.

गुप्ता सूचना पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई

जोड़ापोखर थाना प्रभारी ने इस सम्बंध में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालू लाइन और घटवार बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ साथ 250 स्टिकर, इम्पेरियल ब्लू का 68 रेपर, दबंग एवं किंग गोल्ड का 300 रैपर, 70 लीटर कच्चा स्प्रिट और महुवा शराब बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्ता टोला के रहने वाले विनय गुप्ता के आवास पर भी छापेमारी की. जहाँ से पाँच पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया. हालांकि छापेमारी के दौरान विनय गुप्ता भागने में सफल रहा. इसके अलावा पुलिस ने तीन और घरों में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को वहां से कुछ हाथ नहीं लगा. जोड़ापोखर प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ये अभियान लगातर जारी रहेगा. किसी भी हाल में अवैध शराब कारोबारियों को बक्सा नहीं जाएगा.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025