45 वर्ष से अधिक उम्र के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं मिलेगी।

City: Dhanbad | Date: 08/04/2021
1266

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

45 वर्ष से अधिक उम्र के कोरोना पॉजिटिव को नहीं मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा इस संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने कहा कि आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 45 वर्ष से कम उम्र के एसिम्टोमेटिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन की अनुमति कोविड-19 के नियमों एवं शर्तों का पालन करने के पश्चात ही प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर 2020 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद की बैठक में 35 वर्ष तक के एसिम्टोमेटिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई थी।

होम आइसोलेशन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया।

होम आइसोलेशन की सुविधा सीमित संख्या में वैसे व्यक्तियों को दिया जायेगा जो बिना लक्षण वाले हो तथा होम आइसोलेशन की निर्धारित शर्तों को पूरा करते हो।होम आइसोलेशन की सुविधा देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति का विस्तृत विवरणी निर्धारित प्रपत्र में संधारित करना अनिवार्य होगा।होम आइसोलेशन की सुविधा देने से पूर्व विशेष कैम्प में उपस्थित इन्सीटेंट कमाण्डर एवं एमओआईसी के द्वारा सघन जॉचोपरांत संतुष्ट होने के बाद ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा निर्गत निर्देशों/ मानकों का पालन करने के शर्त पर ही होम आइसोलेशन की अनुमति प्रदान की जायेगी। इन्सीडेंट कमाण्डर एवं एमओआईसी संबंधित व्यक्ति के कमरे /घर का व्हाट्स एप्प के माध्यम से छायाचित्र मंगा सकते हैं।

सभी होम आइसोलेशन में जाने वाले मरीज पल्स ऑक्सिमिटर के प्रयोग के दौरान ऑक्सीजन लेवल 94 के नीचे जाने पर अविलंब कंट्रोल रूम के मोबाईल संख्या- 0326-2313035 पर सूचित करेंगे। सूचित करने के उपरांत संबंधित मरीज को बेहतर ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए संबंधित कोविड अस्पताल में भर्ती किया जायेगा।

होम आइसोलेशन की शर्तों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के सुसंगत धारा के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026