कुसुंडा कोल डंप में कार्य चालू करने को लेकर संयुक्त मोर्चा ने गोधर काटा को किया अनिश्चित कालीन बंद

City: Dhanbad | Date: 29/06/2021
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 के नयाडीह कुसुंडा कोल डंप का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है,आए दिन कोई न को संघ के लोग नियोजन की मांग को लेकर डंप के कार्य को धरना देकर बाधित करने का काम करते आ रहे हैं। आपको बताते चले कि पूर्व में जे.एम.एम और इंटक के बैनर तले भी कुसुंडा कोल डंप के ट्रको को रोककर कई दिनों तक धरना दिया गया था। इस बीच अनुमंडल पदाधिकारी के पहल पर दोनों गुटों काली बस्ती एवं कुसुंडा 7 न. के बीच समझौता कराकर लोगो को रोजगार से जोड़ा गया था और डंप को चालू कराया गया था। इन्ही सभी बातों को लेकर आज सुबह संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूरों ने गोधर काटा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर नियोजन की मांग करते हुए जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के राजेश राम के द्वारा पिछले 25/06/2021 से अवैध तरीके से रोड सेल के ट्रको को रोककर धरना देने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कोल डंप को चालु करवाने का मांग किया है। वही संयुक्त मोर्चा के द्वारा एक ज्ञापन धनबाद अनुमण्डल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार को गोधर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के द्वारा सौपा गया। ज्ञापन के द्वारा मांग किया गया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए, कौंन दंगल कहाँ काम कर रहे हैं,उनके कितने मजदूर है,हर दंगल में 10 मजदूर कार्य करते हैं, हर मजदूर की पहचान पत्र(वोटर कार्ड)की मांग करके जाँच करे ताकि भविष्य में कोई भी संघ या गुट कोल डंप का कार्य बाधित ना कर सके। इस सभी विषयों पर ध्यान देते हुए चार दिनों के अंदर कार्य को चालू करने की बात लिखी गई है अन्यथा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले असंगठित मजदूर मिलकर कुसुंडा एरिया 6 का ट्रांसपोर्टिंग के कार्य को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर देंगे जिसकी सारी जिमेवारी  महाप्रबंधक की होगी। मौके पर राजू शर्मा,भगवान राम,राजेश चौहान,विनय सिंह,बिटू सिंह,ओमप्रकाश पासवान, शशी रंजन राम, राजेश शर्मा, सुधीर पासवान, नवल सिंह, रमेश वर्मा, सनोज पासवान, अशोक पासवान, अनिल गुप्ता, राजेश राम आदि सैकड़ो मजदूर गन उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025