ओलंपिक दिवस पर विजय कुमार झा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

City: Dhanbad | Date: 29/06/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद जिला आर्चरी संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के खिलाड़ी व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस पर गांधी सेवा सदन धनबाद में केक काटकर व खिलाड़ी दीपा कुमारी व मुकेश गोश्वामी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समाजसेवी सह धनबाद जिला तीरंदाज संघ के जिला अध्यक्ष बिजय कुमार झा ने कहा की  दीपा भी दीपिका की तरह चमकेगी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखा कर देश का नाम रौशन करेगी। आज ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुये गर्व महसूस हो रहा है। दीपा ने राज्य स्तरीय तीरंदाज प्रतियोगिता में  कंबाइंड में कांस्य पदक प्राप्त किया था जो 14 से 18 फरवरी को सिल्ली में सम्पन हुआ था व  मुकेश गोस्वामी ने मिक्स डबल में सिल्वर मेडल व पूर्व में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड के तरफ से टॉप स्कोरर था। मौके पर बिजय कुमार झा, महासचिव जुबैर आलम, मास्टर एथलीट एसोसिएसन के केश्टो राय, राजेश सिंह,महफूज आलम,शंकर नाथ दास, इरफान आलम,मनोज कुमार सिंह सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026