रामगढ़ में एक ट्रक कमला पसंद गुटखा जब्तक, अवैध रूप से रांची व जमशेदपुर भेजा जा रहा था

City: Dhanbad | Date: 29/06/2021
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रामगढ़ में आज मंगलवार को एक ट्रक कमला पसंद गुटखा जब्‍त किया गया है बताया गया कि अवैध तरीके से कमला पसंद नामक गुटखा को रांची व जमशेदपुर भेजा जा रहा था इससे पूर्व ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस ने जांच अभियान चलाया और गुटखा लदे ट्रक को धर दबोचा पुलिस छानबीन में जुटी है पुलिस ट्रक चालक से जब्‍त गुटखा को लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि जिले की रामगढ़ थाना पुलिस को मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना मिली इसके आधार पर स्थानीय नए बस पड़ाव के समीप कमला पसंद गुटखा लदा एक ट्रक (एनएल01एए-0782) को जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में आपत्तिजनक सामान लदे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रुकवाया। जांच के क्रम में पेटी को खोलकर देखने पर उसमें कमला पसंद गुटखा मिला रामगढ़ थाने की सब-इंस्पेक्टर राजे कुमारी कुजूर ने तत्काल मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी।

पुलिस हिरासत में ट्रक चालक सूरज यादव

ट्रक को जब्त करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी चालक सूरज यादव को हिरासत में लिया है ट्रक चालक सूरज यादव ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रक का आधा माल रामगढ़ में ही नेहरू रोड स्थित सूरज ट्रांसपोर्ट में उतारा है वह सारा गुटखा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर रामगढ़ आया है इसके बाद उसे इस माल को जमशेदपुर ले जाना था चालक सूरज ने पुलिस को बताया कि ट्रक में क्या लदा है, उसकी जानकारी उसे नहीं थी।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026