धनबाद जिला महिला राजद के द्वारा केंदुआ 4 नम्बर में पार्टी का 25वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

City: Dhanbad | Date: 05/07/2021
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद जिला महिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सोमवार को केंदुआडीह नंबर 4 में राजद का 25 वें स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अनवरी खातून एवं संचालन महासचिव सह प्रवक्ता गुलशन खातून एवं उमा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को महिला राजद के जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर समारोह का शुभारंभ किया।अनवरी खातून ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है, स्थापना काल से ही समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों केअधिकार के लिए संघर्षरत व राष्ट्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित रहा है ।उन्होंने कहा कि  देश के नौजवानों में राजद के प्रति झुकाव हुआ है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव  मो गुलाम संमदानी ने कहा की भटके हुए नौजवानों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़कर संगठित कर उनके हक अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे। इसके लिए अगस्त के प्रथम सप्ताह से चलो गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रवीण कुमार ने कहा कि देश की संप्रभुता एकता अखंडता पर प्रहार हो रहा है।सौहद्रता बिगाडने की कोशिश हो रही है, इसे युवा शक्ति ही रोक सकता है। इस अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया ओर वृक्षारोपण की गई । मौके पर मोहम्मद गुलाम समदानी , गरीब उत्थान के सचिव प्रवीण कुमार ,उपाध्यक्ष उमा कुमारी ,डोली कुमारी ठाकुर ,सुनीता दास ,गीता मांझी, तमन्ना खातून, रुखसार खातून ,सुनीता देवी ,पूजा ठाकुर ,उषा दास, मुमताज आलम ,शबनम परवीन, अजमेरी खातून, नसीमा खातून ,शहनाज,  मुन्नी खातून, जानू कुमारी, आरती चौहान मुमताज , मुस्कान परवीन ,रोजी परवीन ,नूरैशा खातून, नजराना खातून ,जहाना बीवी के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे ‌।
 
चतुर्भुज कुमार धनबाद

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026