जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान

City: Dhanbad | Date: 05/07/2021
1198

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

अनाधिकृत रूप से वाहनों में साइन बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को श्रमिक चौक, स्टेशन रोड, पूजा टाकीज, बैंकमोड़ इत्यादि स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के आदेशानुसार जिले में लगातार जिला परिवहन विभाग एवम यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अनाधिकृत रूप से वाहनों में साईन बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अभियान के दौरान में वाहनों में अनाधिकृत रूप से पुलिस,आर्मी, एयरफोर्स, मुखिया, सचिव इत्यादि साईन बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया। उनके साइन बोर्ड उतरवाए गए तथा मौके पर ही उनका चालान काटा गया।

उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होनें वाहन चालकों से अपील किया कि अपने वाहनों के नंबर प्लेट का प्रयोग मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत मानदंडों के अनुसार हीं करें। अनाधिकृत साईन बोर्ड के प्रयोग पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक, यातायात श्री राजेश कुमार तथा जिला परिवहन विभाग की इकाई जिला सड़क सुरक्षा सेल (डीआरएसआईयू) टीम के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025