केंदुआडीह में भू धंसान के साथ जमीन धंसी , शौच के लिए जा रहा युवक हुआ जमींदोज , बीसीसीएल के प्रति लोगो मे आक्रोश

City: Dhanbad | Date: 18/07/2021
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- 

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह 3 नम्बर में बीसीसीएल के आऊट सोर्सिंग प्रोजेक्ट किनारे रविवार सुबह अचानक हुए भू धंसान से बने गोफ में शौच के लिए जा रहे उमेश पासवान नामक युवक हुआ जमींदोज । गोफ में उमेश के हाथ की उंगली बाहर से दिखाई दे रही थी। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक बच्चे की नजर गोफ में समाये उमेश पर पड़ी।जिस पर बच्चे ने शोर मचाते हुए बस्ती के स्थानीय लोगो को घटना की जानकारी दी।उसके बाद  लोगो ने घटनास्थल पर पहुंच गोफ में समाये उमेश को खिंचकर किसी तरह गोफ से बाहर निकला।उसके बाद स्थानीय और परिजनों ने गोफ में आग से जले उमेश को तत्काल ईलाज के लिए एसएनएमसीएच अस्पताल ले गये।वहां से उसे बेहतर  ईलाज के लिए बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जैसा कि उमेश घर से निकलकर शौच के लिए जंगल की ओर जा रहा था।इसी दौरान प्रोजेक्ट और बस्ती से सटे थोड़ी दूर अचानक उमेश के जमीन पर पैर रखते ही भू धंसान के साथ जमीन धंसी और गोफ बना गया ।इस बने गोफ में  उमेश जमींदोज हो गया । इधर बीसीसीएल प्रबंधन के अनुसार गोधर और इसके आस पास के इलाके को पूर्व से भू धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया  है।उमेश दैनिक मजदूरी करता है।उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधक के प्रति  काफी रोष देखा जा रहा है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025