धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को छेड़छाड़ किए बिना कोयला निकालेगी बीसीसीएल सीएमपीडीआईएल ने 9328 करोड़ रुपए की तैयार की प्रोजेक्ट

City: Dhanbad | Date: 21/07/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

अब बेधड़क चल सकेंगी ट्रेन, गुलज़ार रहेगी डीसी लाइन
धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन से छेड़छाड़ किए बिना इसके आसपास अवस्थित खदानों से कोयला निकालेगी। रेललाइन के पास किस तरह से कोयले का उत्खनन किया जा सकेगा, इसे लेकर सीएमपीडीआईएल ने 9328 करोड़ रुपए की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। कंपनी डीसी लाइन को बाधित किए बिना सात ओपेनकास्ट परियोजनाओं को पुनर्गठित कर कोयला निकासी का काम शुरू करेगी। सभी ब्लॉकों की गहराई 300 मीटर तक रखी गई है, जहां से डीसी लाइन ब्लॉक के डीप से नहीं गुजरती है एनएफइस संबंध में सीएमपीडीआईएल ने एकीकृत मुराईडीह, शताब्दी, फुलारीटांड़ कोलियरी को मिलाकर
ब्लॉक सी का गठन किया है। इसकी तकनीकीआर्थिक विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की गई है। इस नई परियोजना से अगले 10 साल तक अधिकतम 7.30 मिलियन टन सालाना कोयले का उत्पादन होगा। डीसी लाइन को भूमिगत आग के खतरे के
कारण 15 जून 2017 को बंद कर दिया गया था। इस वजह से एक साथ 26 जोड़ी ट्रेनें बेमियादी रद्द हो गई थीं। 25 फरवरी 2019 से फिर यह लाइन चालू हुई।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026