पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रेलवे डीआरएम से मिलकर छठ के अवसर पर बिहार यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने,एवं अतिरिक्त बोगी लगाने का किया मांग

City: Dhanbad | Date: 18/10/2021
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद के निवर्तमान महापौर  चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व एक महान पर्व है।इस अवसर पर बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में धनबाद तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों की संख्या में आम जनमानस जाते हैं।
आम जनमानस को छठ पर्व के दौरान आने जाने में कोई असुविधा ना हो सभी के सुविधाजनक यात्रा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगाई जाए। आवश्यकता पड़े तो स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाए।
डीआरएम  आशीष बंसल ने कहा की छठ पर्व के दौरान आम जनमानस को बिहार और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी अतिरिक्त बोगी भी लगाई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा की रेलवे प्रबंधन अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी तालाब की सफाई करवाएं रेल रेलवे क्षेत्र में कई ऐसे तालाब हैं जहां गंदगी का अंबार है। सभी तालाबों की अच्छे से सफाई हो ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
डीआरएम  आशीष बंसल  ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया  की तालाबों की स्वच्छता अच्छे से हो ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
पुराना स्टेशन का काठपुल काफी जर्जर हो चुका है ।वहां पर एक पुल का निर्माण हो रहा है ।उस निर्माण में और अधिक शीघ्रता हो ।ताकि उस पुल से आमजन आसानी से एक छोर से दूसरे छोर जा सके।प्रधानखंता अंडर पास के निर्माण में शीघ्रता लाने का कार्य किया जाय।जिला महामंत्री नितिन भट्ट जी ने कहा कि दिशा की बैठक में धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कुसुंडा रेलवे स्टेशन से वासेपूर आरा मोड़ तक सड़क निर्माण कराने के लिए मांग किया था। 
इस कार्य में शीघ्रता आए इसलिए जिला महामंत्री नितिन भट्ट ने कहा कि इस पथ निर्माण के लिए रेलवे एनओसी देने का कार्य करें।
डीआरएम आशीष बंसल जी ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
वार्ता में सीनियर डीसीएम  अखिलेश पांडे ,सीनियर डीईएनइस्टेट  राकेश कुमार , भाजपा धनबाद जिला महानगर के महामंत्री नितिन भट्ट  जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना अवध बिहारी राम उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025