प्रगति महिला समिति ने दिव्यांग बच्चों के साथ किया नववर्ष का स्वागत, दिव्यांग बच्चों को दी आवश्यक सामग्री

City: Dhanbad | Date: 30/12/2021
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

प्रगति  महिला समिति , पुटकी बलिहारी क्षेत्र बीसीसीएल, के दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर के दिव्यांग बच्चों के साथ नववर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  रिसोर्स सेंटर में समिति के सभी सदस्यों को पौधे दे कर स्वागत किया गया । दिव्यांग बच्चों ने समिति को स्मृति चिन्ह भेंट किया । महिला मंडल के सदस्यों ने अपने हाथों से दिव्यांग बच्चों को केक, टॉफी , बिस्कुट खिलाया और उनके साथ समय बिताया । समिति की ओर से रिसोर्स सेंटर के आठ दिव्यांग बच्चों को बैठने के लिए जूनियर स्टडी सेट  प्रदान किया ।
प्रगति महिला समिति के अध्यक्ष कल्पना झा मिश्रा ने कहा कि ऐसे दिव्यांग बच्चों को स्नेह दें ,इन्हें प्यार की जरूरत है । हमलोग आगे भी मिलते रहेंगे ।
  समिति के रागनी सिन्हा ने कहा कि इन बच्चों में विशेष क्षमता होती है इसे निखारने  की आवश्यकता है ।
सदस्य मनोरमा वर्मा ने कहा कि  रिसोर्स सेंटर के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है । इन्हें देखकर अभिभूत हो गई । 
 
कार्यक्रम में बीपीओ सुनील सिंह, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, रिसोर्स शिक्षक अखलाक अहमद, रौशन कुमारी, कल्पना झा मिश्रा, रागिनी सिन्हा,मनोरमा वर्मा , काजल कुमारी, पम्मी कुमारी, रानी कुमारी, मो कैफ , सुश्री चटर्जी, देव ठाकुर, सिद्धान्त गुप्ता, प्रिंस कुमार , मिल्की कुमारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025