गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा केंदुआ बाजार, तनाव

City: Dhanbad | Date: 12/03/2023
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद जिले के केंदुआ बाजार में एक बार फिर 11 मार्च की रात 11 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर केंदुआ सत्संग भवन, ठठेरा पट्टी व मध्य विद्यालय हनुमान गढ़ी के पास थोड़े-थोड़े अंतराल में तीन राउंड फायरिंग हुई. हवा में गोली चलाकर अपराधियों ने दहशत फैला दी.

घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है. सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठठेरा पट्टी के पास से एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया. तनाव को देखते हुए 12 मार्च की सुबह से केंदुआ खटिक पट्टी कलाली मोड़ पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है.
ज्ञात हो कि होलिका दहन की रात व होली के दिन भी केंदुआ बाजार में बम विस्फोट व फायरिंग की घटना हुई थी. इसमें वासुदेवपुर खटाल के कई लोग घायल हुए थे. इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दोनों पक्ष के 120 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. होली के बाद से ही बाजार में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है. बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने थाना में दोनो पक्षों को बुलाकर शांति की पहल शुरू की है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025