बीसीसीएल मुख्यालय के कोयला भवन में कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधियों ने बीसीसीएल कंपनी में कार्यरत मजदूरों से संबंधित विभिन्न मुद्दे को ले प्रबन्धन के साथ बैठक की

City: Dhanbad | Date: 09-02-2018
1193

आज बीसीसीएल मुख्यालय के कोयला भवन में बीसीसीएल प्रबन्धन एवं कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक की गई । इस बैठक की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक) श्री आर एस महापात्रा द्वारा किया गया । प्रबन्धन की ओर से निदेशक (कार्मिक) श्री आर एस महापात्रा  एवं कल्याण बोर्ड के सदस्यों में श्री अर्जुन सिंह, महामन्त्री, कोयला इस्पात मजदूर पंचायत, श्री के के करन, जोनल अध्यक्ष, यू0सी0डब्लू0सी0, श्री निताई महतो, बी0सी0के0यू0, श्री अशोक कुमार साव, सहायक महामंत्री, बी0को0म0यू0 श्री जे एन सिंह धर्मपुरी, कार्यकारी अध्यक्ष, जनता मजदूर संघ एवं श्री ओम कुमार सिंह, ध0को0क0संघ(भ0म0सं0) उपस्थित थे ।

       कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने आज के बैठक में कंपनी में कार्यरत मजदूरों से संबंधित विभिन्न मुद्दे प्रबन्धन के सामने रखें जिसमें मजदूरों की सुरक्षा, आवास मरम्मती, कालॉनियों में साफ-सफाई, डिस्पेंसरियों में दवा की उपलब्धता के साथ-साथ चिकित्सकों की आवश्यकता तथा कोलियरी क्षेत्रों में रह रहे मजदूर को पीने की पानी उपलब्ध कराने जैसे कई मुद्दे शामिल थे ।

       कल्याण बोर्ड के सदस्यों के द्वारा उठाये गए मुद्दों पर निदेशक (कार्मिक) श्री आर एस महापात्रा ने प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आश्वासन दिया तथा उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि मजदूरों के कल्यण में किसी प्रकार की कमी न हो । इसके  साथ - साथ उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को इस दिशा में निर्देश देने के आवश्वसन भी दिया कि कल्याण बोर्ड में जो भी निर्णय लिये जाते हैं उसे लागू करने में हर संभव प्रयास करें ताकि मजदूरों के हित में काम हो सके ।

       उपरोक्त बैठक में महाप्रबन्धक (असैनिक) श्री आर एम प्रसाद, महाप्रबन्धक (कार्मिक/औ0सं0) श्री उत्तम आईच, महाप्रबंधक (कल्याण/अधि0स्था0) श्रीमती अहुति स्वाईन,  महाप्रबंधक (वित्त)  श्री एन के अग्रवाल, सीएमएम, बीसीसीएल डा0 एस के सरकार, सीएमएस, डा0 एस गोलास, मुख्य प्रबंधक (सिविल) श्री मनोज कुमार,  प्रबन्धक (कार्मिक/कल्याण) श्री भवानी बन्दोपाध्याय तथा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अर्जुन सिंह, महामन्त्री, कोयला इस्पात मजदूर पंचायत, श्री के के करन, जोनल अध्यक्ष, यू0सी0डब्लू0सी0, श्री निताई महतो, बी0सी0के0यू0, श्री अशोक कुमार साव, सहायक महामंत्री, बी0को0म0यू0 श्री जे एन सिंह धर्मपुरी, कार्यकारी अध्यक्ष, जनता मजदूर संघ एवं श्री ओम कुमार सिंह, ध0को0क0संघ(भ0म0सं0) बैठक में उपस्थित थे । 

उपरोक्त बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कल्याण/अधि0स्था0) श्रीमती अहुति स्वाईन द्वारा दिया गया ।     

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025