भीषण गर्मी आने से पहले ही जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी द्वारा पानी की किल्लत को दूर करने का प्रयास

City: Dhanbad | Date: 25/03/2023
1266

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद/निरसा।शिबलीबाड़ी समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल के संकट को देखते हुए झामुमो के युवा नेता सह जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 के सदस्य मो. गुलाम कुरैशी के द्वारा शनिवार की शाम अपने निजी मद से टैंकर द्वारा पेयजल देने की निःशुल्क शुरुआत किया गया। जिसकी शुरुआत शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत से की गई।जहां खुद जिला परिषद सदस्य ने ट्रैक्टर चलाकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे।सभी ग्रामीणों ने टैंकर से पानी लिया।मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र में पानी की समस्या की सूचना मिल रही थी।जिसके पाद हमने निर्णय लिया कि क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए टैंकर के माध्यम से निशुल्क पानी आपूर्ति की जाएगी।इस नेक कार्य मे शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया मो. सनव्वर आलम, मो. शमशुद्दीन, मो. इश्तेखार के अलावा कई ग्रामीण साथ रहे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026