नक्सल प्रभावित तोपचांची क्षेत्र के क्रिटिकल बूथ का वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

City: Dhanbad | Date: 04/11/2024
1272

समय न्यूज़ 24

आज दिनांक 04 नवंबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा महोदया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय ने तोपचांची स्थित मध्य विद्यालय धाजाटांड़ गणेशपुर के बूथ नंबर 217 एवं खामडीह स्थित बूथ नंबर 218 का निरीक्षण किया।इस दौरान वरीय पदाधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर तमाम सुरक्षा व्यवस्था कैसे सुनिश्चित हो, इसकी बारीकी से मुआयना किया गया। शांतिपूर्णमाहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर संबंधित सुरक्षा पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।एसएसपी महोदय ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील बूथ वाले क्षेत्र की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। साथ ही क्षेत्र का भ्रमण कर वोटरों में सुरक्षा का भाव उत्पन करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करें।मौके पर एसडीपीओ बाघमारा श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।


More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026