करकेंद में अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ पुटकी थाना ने दो को किया गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 05/01/2025
1195

समय न्यूज़ 24 डेस्क पुटकी

पुटकी थाना थाना कांड संख्या 115/24 दिनांक 31/10/2024 का दर्ज प्राथमिकी के फरार अभियुक्त मोनू कुमार यादव एवं दीपू पाण्डे हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार। पुटकी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि मोनू कुमार यादव एवं दीपू पांडेय करकेंद हटिया मन्दिर के पास बैठा हुआ है और उसके पास हथियार है वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है। की सूचना पर पुटकी पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए तुरन्त बताए गए स्थान पर छापामारी करने पहुंचा तो पुलिस को देखकर दोनो लड़के भागने की कोशिश करने लगे।जिसे पुलिस द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम व पता 1मोनू कुमार यादव 2दीपू पांडेय बताया। तलासी लेने पर मोनू कुमार यादव के पास से दो 7,65 एम एम का जिंदा कारतूस तथा दीपू कुमार पांडेय के पास से 7,65 एमएम का दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एवं इनके निशानदेही पर राज कुमार भारती के घर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।इनके विरुद्ध पुटकी थाना कांड संख्या 04/25 दिनांक 04/01/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 25(1बी)(ए) 26/35 अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम (1) मोनू कुमार यादव,पे0 महेंद्र यादव सा0करकेंद खटाल पट्टी थाना पुटकी जिला धनबाद(2)दीपू पांडेय पे0श्रीकांत पांडेय,शनि मंदिर करकेंद,थाना पुटकी,जिला धनबाद बताया गया है छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नौशाद आलम कर रहे थे साथ मे पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक मनोहर करमाली,पुअ नि अमित कुमार,स अ नि अमित कुमार सिंह,स अ नि बिटिया मंडी व पुटकी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025