कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में उतरवाए गए छात्राओं के शर्ट, अभिभावकों ने आक्रोश के साथ उपायुक्त से मिलकर प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग

City: Dhanbad | Date: 12/01/2025
1197

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : कोयलांचल में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, धनबाद के जाने माने शिक्षण संस्थान कार्मेल स्कूल डिगवाडीह में प्री बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्राएं पेन डे मना रही थीं उसके बाद प्रिंसिपल ने छात्राओं के शर्ट खुलवा दिए और सभी छात्राओं को इनरवियर और ब्लेजर में ही घर भेज दिया गया।बताते चलें कि कार्मेल स्कूल कई बार शिकायतों के घेरे में आता रहा है।

अभिभावकों में आक्रोश
अभिभावकों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा से मुलाकात कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग की है वहीं उपायुक्त ने त्वरित कारवाही करते हुए एक टीम बनाते हुए आश्वस्त किया है कि बच्चियों के साथ न्याय होगा और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
पहुंची झरिया विधायक
सूचना पाकर झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह भी उपायुक्त कार्यालय पहुंची और अभिभावकों संग उपायुक्त से मिलकर कड़ी कार्यवाही की मांग की, साथ ही साथ झरिया विधायक ने कहा कि हम सभी छात्राओं के साथ खड़े हैं, जरूरत पड़ी तो हम मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर मिलेंगे और हर बच्ची के साथ न्याय करवाएंगे जिससे भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना ना घट सके।
रिपोर्ट चतुर्भुज कुमार 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025