बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए युवक का शव पहुंचा धनबाद, परिजनों की चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

City: Dhanbad | Date: 27/01/2025
1195

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- बेंगलुरु में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए 27 वर्षीय मेराजुद्दीन अंसारी का शव सोमवार को धनबाद के तोपचांची प्रखंड के खरियो गांव के भेलवाटांड़ पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. पुत्र के शव को देखकर पिता सिराजुद्दीन अंसारी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव पहुंचने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. टुंडी विधायक मथुरा महतो भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही मेराजुद्दीन अंसारी बेंगलुरु काम के सिलसिले में गया था.वह बेंगलुरु के डिजिटेक कम्युनिटेक कंपनी में कार्य कर रहा था. 20 जनवरी को वह अपने कमरे में साथियों के साथ मिलकर खाना बनाने बना रहा था. इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए थे. जिसमें मेराजुद्दीन समेत बोकारो के सिजुआ के रहनेवाले 22 वर्षीय असलम अंसारी की मौत हो गई. असलम की मौत घटना के दिन ही हो गई थी. जबकि मेराजुद्दीन की मौत इलाज के दौरान हुई है. बोकारो के सिजुआ का अल्ताफ राजा, गुलाम मुस्तफा और इस्माइल अंसारी के साथ एक अन्य का इलाज बेंगलुरु के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
लोगों की माने तो सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक-दूसरे को बचाने की काफी कोशिश की गई. कोई भी साथी कमरे से भागा नहीं. एक-दूसरे को बचाने में ही काफी देर तक सभी कमरे के अंदर ही फंसे रहे. साथियों को बचाने के चक्कर में सभी झुलस गए. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025