कोयला भवन धनबाद में गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने सीएमडी समिरन दत्ता के साथ की बैठक

City: Dhanbad | Date: 28/01/2025
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन धनबाद में मंगलवार को गिरिडीह के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने सीएमडी समिरन दत्ता के साथ बैठक की.  गोबिन्दपुर एरिया 3 के  खरखरी  घटना मामले को लेकर सीएमडी को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने  काग़ज़ी प्रक्रिया व विस्थापितों को विश्वास में लेकर ही आगे काम करने को कहा जिससे दुबारा  घटना का पुनरावृति ना हो सके. सांसद ने सीएमडी के साथ क्षेत्र के विकास पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि  जब तक forest clearance, प्रदूषण बिभाग से CTO, नहीं मिल जाता है और रैयतों से उनकी जमीन का पूरा व्योरा लेकर उनको मुआवजा, नियोजन फाइनल नहीं हो जाता, तथा विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं बन जाती तब तक हिलटॉप एजेंसी का काम बंद रहेगा, सीएमडी ने कहा कि सारी प्रक्रिया पुरी होने के बाद डायरेक्टर आफ़ बोर्ड से स्वीकृति देने के बाद काम शुरू होगा, सांसद द्वारा एरिया तीन के जीएम की कार्यशैली पर आपत्ति जताये जाने पर सीएमडी ने सांसद को आश्वास्त किया की सांसद की मर्यादा व सम्मान का बीसीसीएल पूरा ख्याल रखेगा. मौके पर  सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा, सुभाष रवानी, नरेश महतो, गोपाल महतो, पिंकू पाण्डेय, अमृत मांझी, राजेश महतो, संजय उपस्थित थे .

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026