सरस्वती पूजा महोत्सव में सनसाईन एकेडेमी एन्ड प्ले स्कूल अलकुसा न० 6 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे धनबाद विधायक राज सिन्हा

City: Dhanbad | Date: 03/02/2025
1202

समय न्यूज़ 24 डेस्क केंदुआ : - सनसाईन एकेडेमी एंड प्ले स्कूल अलकुसा न०6के तत्वाधान में श्री श्री सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजा अनुष्ठान में सर्व प्रथम पंडित जी के द्वारा विधि विधान के तहत मंत्रोउच्चारण कर सुबह 10बजे से पूजा शुभारंभ हुई। एवं महा आरती हुई और शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण की गई। इस मौके पर में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं वॉइस आफ झारखंड करमजीत कुमार पहुंचे जिन्हें शिक्षकों द्वारा बुके देकर एवंमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। अतिथि के रूप में वार्ड 10 के निवर्तमान पार्षद देवाशीष पासवान, वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि बद्री रविदास , वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि श्याम कुमार भाजपा नेता मनोज मालाकार के अलावा अभिभावक गन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुरुवात वॉइस आफ झारखंड करमजीत कुमार ने भक्ति गीत गाकर किया। वहीं इस अनुष्ठान के पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम  पर एक से बढ़कर एक अपने नृत्य कला की झांकी प्रस्तुत किए।

वहीं विधायक राज सिन्हा ने स्कूल के रंगारंग कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की और शिक्षकों को धन्यवाद दिया एवं कर्यक्रम में उपस्थित दर्शको के बीच मंच पर विधायक राज सिन्हा ने शिक्षकों, दर्शकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अलकुसा की इस पावन धरती पर शिक्षा के मंदिर में माँ सरस्वती का आगमन हुआ और सनसाईन एकेडेमी स्कूल का संचालन हुआ है जो बहुत ही भाग्य की बात है और इस विद्यालय के शिक्षकों ने जो मात्र 500 पांच सौ रुपये प्रति माह में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया है तो विद्दा वासिनी माँ शारदे इन्हें हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय गरीब वर्ग के लोग भी इस कम फीस में अपने बच्चों शिक्षित बना सकते है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए इस विद्यालय की विकाश के लिए अपने स्तर से हर संभव मदद करने की बात कही। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों में मुख्य रूप से खुशी, रितिका, रिद्धि, ऋषि, रोशन विकास आदि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री संजय विश्वकर्मा , राहुल कुमार, रवि कर्मकार,मुकेश यादव, रोशन सिंह, रोहित सिंह, पूजा कुमारी, काजल कुमारी एवं अन्य शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट चतुर्भुज कुमार

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025