तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, खड़ी दो कारों में भी मारी टक्कर,5 घायल

City: Dhanbad | Date: 12/02/2025
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के उपर कुल्ली के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला.यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारकर भागने के दौरान कार ने सड़क पर पैदल चल रहे चार राहगीरों को धक्का मार दिया. इस में एक 9साल का बच्चा भी शामिल है. इतने में भी कार नहीं रूकी और सड़क किनारे खड़ी दो कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी.

इधर घटना के बाद सभी घायलों को झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में रेफर किया गया. घटना में घायल ऊपर कुली निवासी मोहम्मद मंजूर का 12वर्षीय पुत्र बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. जानकारी के अनुसार, बिट्टू को बेहतर इलाज के लिए रांची के हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है.

वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक और उसमें बैठे एक व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. झरिया पुलिस मामले की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह वाहन चालक समेत दो लोगों को भीड़ के चंगुल से बचाकर निकाला. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.


 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025