धनबाद स्टेशन में उमड़ी भारी भीड़, रेलवे ने आनन-फानन में चलायी स्पेशल ट्रेन ,घोषणा के बाद 20 मिनट में ही प्लेटफॉर्म पर लगी विशेष ट्रेन, चढ़ने के लिए होती रही धक्का-मुक्की, प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी

City: Dhanbad | Date: 12/02/2025
1194

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : माघ पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाने के लिए मंगलवार को धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के कारण स्टेशन पर अफरातफरी की हालत उत्पन्न हो गयी. आनन-फानन में रेलवे ने रात में यहां से महाकुंभ स्पेशल चलाने की घोषणा की. घोषणा के बाद 20 मिनट के अंदर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को लेकर यहां से ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई. मंगलवार को शाम से ही धनबाद स्टेशन पर बाहर से लेकर प्लेटफार्म तक यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखे. पूरा स्टेशन परिसर पैक हो गया था. भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से रात 9:20 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई. 9:40 बजे ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगा दिया गया. महाकुंभ में जाने के लिए शाम से ही पहुंचे यात्री ट्रेन में सवार होने को स्टेशन पर पहुंच गये थे. प्लेटफार्म संख्या तीन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन लगते ही उसे पर सवार होने की होड़ मच गई . कुछ ही मिनट के अंदर पूरी ट्रेन फुल हो गई. ट्रेन को 10:10 बजे धनबाद स्टेशन से रवाना किया गया.

चंबल एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं : कुंभ स्पेशल के खुलने के पहले ही प्लेटफार्म संख्या दो पर चंबल एक्सप्रेस को लगाया गया. ट्रेन के लगते ही इसके स्लीपर और जनरल कोच में सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. चंबल एक्सप्रेस पहले से ही फुल होकर धनबाद स्टेशन पहुंची थी ऐसे में किसी तरह लोग इसमें सवार हो पाए.

आरपीएफ की टीम रही मुस्तैद : महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्लेटफार्म पर आरपीएफ टीम की तैनाती की गई थी. आरपीएफ की तरफ से लगातार कुंभ स्पेशल की घोषणा माइक से की जा रही थ. और जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को उस ट्रेन में सवार होने को कहते दिखे. ट्रेन के प्लेटफार्म के लगने से पहले ही सभी आरपीएफ की टीम यात्रियों के आगे खड़ा हो गए. ताकि ट्रेन रुकने के बाद ही यात्री ट्रेन में सवार हो. किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो. भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच ट्रेनों को धनबाद स्टेशन से पास कराया जा रहा था.


More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025