लालगढ़ व पंजरी मानवरहित रेल फाटक को आरपीएफ ने किया बंद

City: Dhanbad | Date: 08/06/2018 Samay News24 Desk
1264

पलामू : धनबाद रेल मंडल स्थित विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के लालगढ़ व पंजरीकला में अवस्थित मानव रहित समपार फाटक को रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को जबरन बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध भी किया। इसके बावजूद अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। मानवरहित समपार को बंद कर दिए जाने से लालगढ़ , पंजरी कला सहित 30गांव के लोगों के समक्ष आवागमन की परेशानी उत्पन्न हो गई है। इन गांवों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे अपनी मनमानी बंद करे व जल्द रेल फाटक को चालू करे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि रेल फाटक से जुड़कर गांव में सड़क आती है। ऐसे में फाटक बंद रहने से गांवों का संपर्क कट गया है। लोगों का कहना है कि लालगढ़ तक जाने के लिए नौ करोड़ की सड़क बनी है।  पहले लोग इसी रास्ते से फाटक पार कर लोग गांव पहुंचते थे। वहीं लालगढ़ में लगभग छह करोड़ की लागत से आइटीआइ व हॉस्पिटल बना है। जब वहां तक जाने के लिए सड़क ही नहीं रहेगी तो उतनी राशि खर्च करने का क्या औचित्य रहा। उक्त  सड़क से गढ़वा व पलामू जिले को जोड़ने के लिए कोयल नदी पर सरकार लगभग 70करोड़ की लागत से पुल बनवा रही है। फाटक बंद होने से 30गांवों का आवागमन बंद होने से सबकी चिंता बढ़ गई है

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026