भूली थाना प्रभारी का स्थानांतरण के लिए एनसीपी ने दिया एक दिवसीय धरना

City: Dhanbad | Date: 19/06/2018 Samay News24 Desk
1191

भूली थाना प्रभारी को जिला प्रशासन अबिलम्ब करें स्थानांतरण -सोहराब अली

भूली थाना क्षेत्र में धडल्ले से हो रहे अबैध धंधो पर जिला प्रशासन अबिलम्ब अंकुश लगाये – नशिम अख्तर

 धनबाद भूली थाना प्रभारी का तानाशाही रवैया आम जनों के खिलाफ इतना बढ़ गया है कि आम जनता इनसे काफी त्रस्त है। थाना प्रभारी के द्वारा भुक्तभोगी व्यक्तियों का थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाता है ।भूली थाना प्रभारी आरोपी व्यक्तियों से मोटी रकम लेकर झूठा केस दर्ज कर भुक्तभोगी व्यक्ति को ही जेल भेज देते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में भुक्तभोगी मोहम्मद यूनुस अंसारी एवं गुलाम मोहम्मद के आवेदनों पर स्थानीय भूली थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं कर उल्टा इन्ही लोगों को मुजरिम बना कर जेल भेज दिया, जो जांच का विषय है। उक्त बातें एनसीपी के जिला अध्यक्ष श्री सोहराब अली ने एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए कही आगे श्री अली ने कहा कि जिला प्रशासन भुक्तभोगी मोहम्मद यूनुस अंसारी एवं गुलाम मोहम्मद के द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदनों पर अबिलम्ब कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजें नहीं तो धनबाद जिला एनसीपी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। आरोपियों द्वारा दिए गए आवेदन में दो ऐसे व्यक्तियों को थाना प्रभारी द्वारा अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें दोनों व्यक्तियों से थाना प्रभारी उसी दिन उसी समय जिस आवेदन में घटनाक्रम दिखाया गया है, उन दोनों व्यक्तियों से थाना प्रभारी अपने थाना में थाना का बोर्ड लगवा रहे हैं। यह थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा जा सकता है । अली ने जिला प्रशासन से मांग किया इस पूरे प्रकरण को जिला प्रशासन गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी की कार्यशैली की उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाकर थाना प्रभारी को 1सप्ताह के अंदर स्थानांतरण करे अन्यथा जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करते हुए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेगी। धरने को मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, डॉ वैद्य, जुबेर खान, इंद्र भूषण सिंह, निरंजन कुमार, सुबोध कुमार, बहादुर रवानी, अभिषेक पंडित, नईम अंसारी, बबली खातून, मिस्टर खान, सुरेंद्र ठाकुर, विजय बाउरी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025