बाघमारा में दो आउटसोर्सिंग बंद मामले में आज एसडीओ के अध्यक्षता में हुई एक बैठक

City: Dhanbad | Date: 07/07/2018 Admin
1191

आज  बाघमारा मैं दो आउटसोर्सिंग बंद मामले में धनबाद एसडीओ बाघमारा डीएसपी BCCL प्रबंधक एवं और आउटसोर्सिंग अधिकारी और बाघमारा विधायक के बड़े भाई शत्रोहन महतो के साथ हुई बैठक लिए गए कई निर्णय जल्द चालू  होगें आउटसोर्सिंग

क्या  है मामला

ओरियंटल कंपनी के उच्च प्रबंधन ने विधायक से जान को खतरा बताया है। पिछले एक सप्ताह से कंपनी के दो कोयला खदान प्रोजेक्ट बंद पड़े हैं और मजदूर परेशान हैं। आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने बीसीसीएल और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

28 जून से ओरिएंटल कंपनी का काम ठप बता दें कि धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया तीन के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में पिछले 28 जून से ओरिएंटल कंपनी का काम ठप है। बताया जाता है कि इसी दिन बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो समर्थको ने कंपनी के अभियंता विवेक बाथम से मारपीट की, जिसके बाद 30 जून को कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विधायक समर्थकों ने भी कराई FIR दूसरी ओर विधायक समर्थकों ने भी कंपनी प्रबंधक मुकेश चंदानी और अभियंता विवेक बाथम और वीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दिया। पुलिस ने बिना जांच के प्राथमिकी भी दर्ज कर लिया।

600 कर्मचारी और मजदूर बैठ गए हैं वहीं, ओरिएंटल कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सुरजीत सिंह सेट्ठी का आरोप है कि विधायक ढुल्लू महतो ने अपने लोगों को कमेटी के नाम पर कंपनी का कर्मचारी बनाया है, जो सैलरी कंपनी से लेते हैं और काम विधायक का करते हैं। फिलहाल कंपनी का बीसीसीएल एरिया-तीन और एरिया-चार में दो खदान बंद होने से करीब 600 कर्मचारी और मजदूर बेकार हो गए हैं।विधायक और उनके समर्थकों से उन्हें जान का खतरा सुरजीत सेट्ठी ने बताया कि विधायक और उनके समर्थकों से उन्हें जान का खतरा है। विधायक अपने ही पेट्रोल पंप से डीजल भरने का दवाब बनाते हैं। रंगदारी और सुविधा शुल्क भी वसूलते हैं।  कंपनी की मशीनों पर कब्जा जमाना चाहते हैं और बदले में सुरक्षा की बात तो डर भय का वातावरण भी बनाये हुए हैं। ऐसे में दहशत के साये में कोयले का उत्पादन कैसे होगा।

रोजी-रोटी का कोई नुकसान नहीं होवहीं, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि ये कंपनी तीन वर्षों से काम कर रही है। पहले कोई समस्या नहीं आई। जब से नई प्रबंधन आई है विवाद शुरू हुआ है। विधायक ने माफिया रंगदारी और कंपनी के काम में हस्तक्षेप की बात से साफ इनकार किया और कहा कि कंपनी ने ई-मेल के जरिये शिकायत भेजी थी। यदि मिल बैठकर बात करें तो समस्या दूर हो जायेगी। वो भी चाहते हैं मजदूरो की रोजी-रोटी का कोई नुकसान नहीं हो।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025