टेट के फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी लेनेवाला गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 17/07/2018
1192

धनबाद : शिक्षक नियुक्ति में फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र (टेट) के सहारे नौकरी पाने वाले मंजीत कुमार को धनबाद पुलिस ने जहानाबाद निवासी मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2015और 2016की शिक्षक बहाली में 148शिक्षकों के प्रमाण पत्र जाली पाए गए थे। इन सभी के खिलाफ जिला शिक्षा अधीक्षक ने धनबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैसे-जैसे प्रमाण पत्रों के सत्यापन होते गए थे, वैसे-वैसे प्राथमिकी दर्ज होती गई थी। 21दिसंबर 2015को दर्ज प्राथमिकी में कुल आठ लोग नामजद अभियुक्त बने थे। मंजीत कुमार भी इस प्राथमिकी के आरोपित हैं। कांड के अनुसंधानकर्ता नंद लाल ने सोमवार को मंजीत के गगनकुरा गांव स्थित आवास में छापेमारी कर उसे दबोचा था। मंजीत के अलावा गिरिडीह निवासी वीरेंद्र कुमार, मुंद्रिका प्रसाद और जीतेंद्र कुमार के अलावा सतगांवा निवासी रंजीत कुमार निराला, नवादा निवासी योगेंद्र कुमार भी कांड के नामजद हैं। इन्हें भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025