1068 खाली पदों पर ली गई होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के 7 माह बाद भी जारी नहीं हुआ मेरिट लिस्ट, विरोध में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

City: Dhanbad | Date: 16/11/2018
1192

धनबाद : 1068खाली पदों पर ली गई होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के 7माह बीत जाने के बाद भी अभीतक मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने के विरोध में अभ्यर्थियों ने रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वालो में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुईंIयहां से प्रदर्शन के उपरांत सैकड़ों प्रदर्शनकारी गोल्फ ग्राउंड स्थित गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कियाIअपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को सांसद पीएन सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाईIसांसद की तरफ से इन्हें अगले एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान निकाल लिए जाने का आश्वासन मिलाI

गौरतलब है कि बीते 25 अप्रैल को 1068 पदों पर रेलवे ग्राउंड में होमगार्डों की बहाली शुरू हुई थी. अभ्यर्थियों ने दौड़ के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी दी थीIजिले के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया अलग-अलग तिथि में हुई. यह प्रक्रिया एक मई तक चली. अभ्यर्थियों का कहना है कि जामताड़ा, लातेहार, सिमडेगा, बोकारो और देवघर में धनबाद के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई थी जबकि वहां के अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ-साथ उन्हें ज्वाइन भी करा दिया गयाIकेवल धनबाद के अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैIमेरिट लिस्ट प्रकाशित नहीं होने से बेरोजगार युवक-युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैIइस आशय से उपायुक्त समेत गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय को लिखित देकर सूचित किया जा चूका हैIसांसद के आश्वासनों के उपरांत भी किसी तरह का सकारात्मक पहल नहीं होने पर एक सप्ताह के बाद पुरजोर आंदोलन होगा. प्रदर्शन में मनीष कुमार, सूरज कुमार, मुकेश, दीपक, प्रमोद आदि शामिलI

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025