शन्ति समिति की बैठक सम्पन, होली के अवसर पर डीजे,शराब व अश्लील गाने पर रोक लगाने की मांग

City: Dhanbad | Date: 21/02/2018
1194

होली के अवसर पर कुमारधुबी ओपी परिषर में चिरकुंडा अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक डालमिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पंसस मधु सिंह ने होली के अवसर पर शराब व अश्लील गाने पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि इस दो चीज का कारण सद्भाव बिगड़ने के अंदेशा बना रहता है। वही रंजीत मोदी ने कीचड़ बाली होली से सभी को दूर रहने पर जोर दिया।

मैथन मोड़, बागानधौड़ा, कालीमंडा, कुमारधुबी चौक पर पुलिस की विशेष व्यवस्था किया जाय। सभी सदस्यों का कहना था कि होली भाईचारे का एक अच्छा पर्व है। इसे सभी समुदाय के लोग आपस मे मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाय। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डालमिया जी ने मानवाधिकार के टीम को होली में मेडिकल कैंप लगाने का आग्रह किया गया। होली के दौरान कोई भी वाहन बिना कारण व बच्चों को इस्तेमाल ना करने दे। डीजे पर पूर्णतया रोक लगे। बैठक का संचालन नागेंद्र कुमार ने की।जिसमें मुख्य रूप से शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया संतोष साव,मुखिया मो० सनोवर,पसस मधु सिंह,मो०मुस्तकिम,बिजय प्रसाद,संजय गुप्ता,रंजीत गुप्ता,नागेन रॉय,जुबेर आलम,भोला यादव,अम्बिका पासवान,पप्पू यादव,रामबृक्ष यदावमो०जियाउल,मो०काशिम अंसारी,मुख्तार अल्ली आदि उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025