धनबाद पंचायत उप चुनाव 19 दिसम्बर को होगा। मतों की गिनती 22 दिसंबर को होगी।

City: Dhanbad | Date: 24/11/2018
1263

शनिवार को समाहरणालय में मासिक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर उपायुक्त ने बताया कि पंचायत उप चुनाव 19 दिसम्बर को होगा। मतों की गिनती 22 दिसंबर को होगी। शनिवार 24 नवम्बर से नामांकन प्रारम्भ कर दिया गया है। यह 30 नवम्बर तक चलेगी। नामंकन पत्रों की समीक्षा 1 दिसम्बर को की जायेगी। नाम वापसी की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। चुनाव चिन्ह का आवंटन 4 दिसम्बर को किया जायेगा। चुनाव कुल 264 बूथों पर होगा। यह चुनाव मुखिया पद के लिए 1 , ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 106 , पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 कुल 111 पदों के लिए चुनाव होगा। इसके अलावे उन्होंने अन्य मामलो पर जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अनुरूप अबतक 3000 लाभुको का गोल्डन कार्ड बनाया जा चूका है। इसमें 266 मरीजो का ईलाज भी हो रहा है। जिला प्रशासन उन मरीजो से फीडबैक भी लेगी। दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि पांच प्रखंडो में सिलाई सहित पोशाकों के उत्पादन हेतु सेंटर बनाया गया है। डीएमएफटी फंड से 300 सिलाई मशीनें खरीदी जायेगी। प्रथम फेज में डेढ़ सौ और फिर अगले फेज में डेढ़ सौ मशीनो की खरीद होगी।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026