यौन शोषण के आरोप में सांसद रविन्द्र पांडेय और बिनय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

City: Dhanbad | Date: 24/11/2018
1195

फाइल फोटो

गिरीडीह सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय के खिलाफ एक महिला ने लगाया शारीरिक शोषण करने का प्रयास का आरोप लागते हुये कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर कार्यवाई की मांग की हैI इन दिनों बाघमारा विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैI बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा नेत्री के द्वारा यौन शोषण का प्रयास आरोप लगाए जाने के बाद शनिवार को गिरिडीह सांसद रविंद्र कुमार पांडे व कतरास के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह भाजपा नेत्री के पति राजीव कुमार पर अंगारपथरा निवासी मुनिया देवी ने कतरास पुलिस को आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैंI 

कतरास थाना में दर्ज की गयी अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह अंगारपथरा कतरास की रहनेवाली है. उसका भाजपा नेत्री के साथ पुराना संबंध था. उसी भाजपा नेत्री के पति ने उसे कहा कि उन दोनों पति-पत्नी का सांसद रवींद्र पांडेय से अच्छा संबंध है. किसी भी प्रकार का काम पड़े, वह उस भाजपा नेत्री के पति से कह सकती है. शिकायतकर्ता महिला ने कहा है कि उसके बहकावे में आकर उसने 23 नवंबर 2018 को भाजपा नेत्री के पति से संपर्क किया. उसी दिन लगभग 8 बजे भाजपा नेत्री का पति उसे सांसद रवींद्र पांडेय से मिलाने के लिए विनय सिंह, पिता-रामनारायण सिंह, मस्जिद पट्टी के निवास पर ले गया. वहां पहले से ही सांसद रवींद्र पांडेय तथा विनय सिंह मौजूद थे. वहां उसे देखते ही विनय सिंह भाजपा नेत्री के पति के साथ कमरे से बाहर चला गया और उससे कहा कि तुम सांसद महोदय से अपनी आपबीती बताओ. महिला ने बताया है, जब मैं सांसद महोदय से अपनी आपबीती बताने लगी, तब सांसद महोदय अपने स्थान से उठकर चले आये. मेरा हाथ पकड़कर खींच लियामेरे साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. जब मैं हल्ला करने लगी कि इस घटना को पार्टी के समक्ष उठाऊंगी, तब मुझे छोड़ातभी विनय और भाजपा नेत्री का पति अंदर रूम में घुस गया और मुझे समझाने का प्रयास किया कि सांसद महोदय की बात मान जाओ, सांसद महोदय तुम्हें मालामाल कर देंगेमैं इन लोगों की बात नहीं मानी और अपनी इज्जत बचाकर वहां से आयी 

 

 

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025