धनबाद। अलकुसा स्थित सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह 9 बजे पूजा समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस अवसर पर सुख, समृद्धि एवं विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की गई l
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल की स्थापना का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करना है। विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । प्रबंधन ने कहा कि सभी के सहयोग एवं विश्वास से विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबंधन सदस्य : इंजीनियर राहुल कुमार, इंजीनियर मुकेश यादव एवं श्री रवि कर्मकार, शिक्षक : संजय विश्वकर्मा, रोशन सिंह,बिंदु देवी, रेखा देवी,पूनम कुमारी,स्नेहा कुमारी,तनिशा कुमारी, ऋषिका कुमारी, रितेश कुमार, आदि उपस्थित रहे l
|