स्टेट बार काउंसिल चुनाव : धनबाद से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

City: Dhanbad | Date: 15/03/2018
1218

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव प्रचार का बुधवार को अंतिम दिन था। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पुरजोर कैंपेनिंग की। आज मतदान होगा।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पीठासीन पदाधिकारी अयोध्या प्रसाद उर्फ मुनमुन बाबू और सहायक पीठासीन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सहाय ने धनबाद बार एसोसिएशन में एक समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में मतदान कराने की रणनीति तय हुई। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कुमार गणेश दत्त के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धनबाद में 24 बूथ बनाया गया है। चुनाव कराने के लिए 12 पोलिंग एजेंट रांची से आ रहे हैं जो मतदान केंद्र के अंदर रहेंगे तथा उनकी सहायता के लिए धनबाद के 30 पोलिंग एजेंट को प्रतिनियुक्त किया गया है। ये एजेंट मतदान केंद्र के बाहर विधि- व्यवस्था के कार्य में रहेंगे। मतदान के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में राज्य के 35 बार एसोसिएशन से कुल 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। राज्य में कुल 17,444 मतदाता है। जिसमें धनबाद से कुल 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना की प्रक्रिया रांची में की जाएगी। धनबाद के 2479 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 127 उम्मीदवारों में से 47 झारखंड हाईकोर्ट, 17 रांची सिविल कोर्ट, 13 जमशेदपुर ,11 धनबाद, 7 बोकारो, 6 देवघर के अलावे गढ़वा चाईबासा डालटेनगंज कोडरमा तेनुघाट दुमका गिरिडीह हजारीबाग चाईबासा मधुपुर के उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

धनबाद से भी कई दिग्गज काउंसिल चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, सांसद पशुपति नाथ सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह व मिस एशिया रिंकू भगत भी शामिल हैं। प्रशांत और मनोज हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इसके अलावा धनबाद से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, बार महासचिव विदेश दां, अहमद हुसैन अंसारी, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार अश्क, बार के पदाधिकारी ब्रजकिशोर, धनेश्वर महतो, केदार महतो, मेघनाथ रवानी, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य प्रयाग महतो, सुदीप कुमार दान मैदान में हैं।

 

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026