लोडिंग के नाम पर रंगदारी के आरोप पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष को भेजा नोटिस

City: Dhanbad | Date: 29/11/2018
1191

धनबाद : हार्डकोक उद्यमियों के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर लोडिंग के नाम पर रंगदारी के आरोप का आज धनबाद में जोरदार विरोध किया. सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि चोरी के कोयला से अपना हार्डकोक भट्ठा चलाने वाला और मजदूरों का शोषण करने वाले ढुल्लू महतो को डराने धमकाने का काम न करें.उन्होंने कहा कि लोडिंग में बढ़ोत्तरी की मांग मजदूरों की है. चूंकि सारे मजदूर बाघमारा क्षेत्र के हैं और वह मजदूर नेता हैं तो उनकी जायज मांगों के साथ हैं. इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इसे ही मेरे द्वारा रंगदारी मांगें जाने का आरोप लगाते हैं, जबकि अध्यक्ष बीएन सिंह का सिंडिकेट कोयले के हेराफेरी में लगा हुआ है और चोरी के कोयले से अपना भट्ठा चलाता है.

उन्‍होंने कहा कि लठैत के बल पर हार्डकोक भट्ठा मालिक मजदूरों का शोषण करते हैं. मजदूरों को कितना पैसा देते हैं, कितना कोयला खरीदते हैं और कितना डिस्पैच करते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि इस मामले को हम विधानसभा में उठायेंगे.इसका प्रमाण है निरसा फिल्ड के चर्चित मैनेजर राय के साथ बीएन सिंह का प्रेस कांफ्रेंस.

विधायक ने कहा कि सरकार व देश का नुकसान अब और नहीं होने दिया जायेगा. वह इन भट्ठों की जांच और मजदूरों के शोषण के खिलाफ विधानसभा में आवाज उठायेंगे. उन्होंने कहा कि रंगदार बोले जाने के खिलाफ आज उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह को लीगल नोटिस भेज सात दिनों में जवाब मांगा है और जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा.आपको बता दें कि बीसीसीएल के बाघमारा क्षेत्र व धनसार लोडिंग प्वाइंट पर रंगदारी के खिलाफ हार्डकोक उद्यमी ने बुधवार को प्रेस वर्ता किया था. हार्डकोक उद्यमियों ने 650 के बदले 1250 रुपये लोडिंग चार्ज को रंगदारी बताया था. वहीं सभी ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोलने पर जोर दियाI

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025