नीरज सिंह हत्याकांड:कोर्ट मे चार्ज फ्रेम नहीं होने से विधायक संजीव सिंह को मिली राहत, 17 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

City: Dhanbad | Date: 01/12/2018
1191

फाइल फोटो.

धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के  मामले में विधायक संजीव सिंह के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने चार्ज फ्रेम होना था. लेकिन बचाव पक्ष की दलील के बाद अब यह तिथि बढ़ गई है. मामले की रिवीजन हाईकोर्ट में होने के बाद अब इस सुनवाई होनी है.

बता दें कि 21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला स्थित स्टील गेट में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह एवं उनके तीन समर्थकों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी. शार्प शूटरों ने कार्बाइन और पिस्टल से 70 राउंड से अधिक गोलिया बरसाई थी. मौके पर ही पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, ड्राइवर घोल्टू महतो, अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और निजी सचिव अशोक यादव की मृत्यु हो गयी थी. अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने विधायक संजीव सिंह की तरफ से न्यायालय को आवेदन के माध्यम से यह अवगत कराया कि डिस्चार्ज पिटीशन की  ख़ारिज आदेश को वह हाईकोर्ट में चुनौती देंगे. सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सतुष्ट होते हुए आगामी 15 दिनों का समय दिया है.

17 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

17 दिसंबर को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई है. डिस्चार्ज पिटीशन ख़ारिज किए जाने के बाद मामले की चुनौती हाईकोर्ट में दी जाएगी. हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के बाद अब 17 दिसंबर को  न्यायालय में सुनवाई होगी.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025